Saturday, 2 January 2016

कैफ़ी आज़मी---(दस्तूर क्या ये शहरे-सितमगर के हो गए)

                                                (Pushpamala_N_and_Clare_Arni_Lady_in_Moonlight_after_1889_oil_painting_by_Raja_Ravi_Varma)


दस्तूर[1] क्या ये शहरे-सितमगर[2] के हो गए ।
जो सर उठा के निकले थे बे सर के हो गए ।

ये शहर तो है आप का, आवाज़ किस की थी
देखा जो मुड़ के हमने तो पत्थर के हो गए ।

जब सर ढका तो पाँव खुले फिर ये सर खुला
टुकड़े इसी में पुरखों की चादर के हो गए ।

दिल में कोई सनम ही बचा, न ख़ुदा रहा
इस शहर पे ज़ुल्म भी लश्कर के हो गए ।

हम पे बहुत हँसे थे फ़रिश्ते सो देख लें
हम भी क़रीब गुम्बदे-बेदर[3] के हो गए ।
शब्दार्थ:
1-प्रचलन
2-अन्याय का शहर, प्रिय का शहर
3-आकाश

No comments:

Post a Comment